आगरालीक्स.. वीडियो.. आगरा में बारिश में सुभाष बाजार में कपड़े की दुकान ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। टीम मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलने के प्रयास में जुटी हुई है।
आगरा के सुभाष् बाजार में नाले पर दो मंजिला दुकान बनी हुई थी, आगरा में सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते दोपहर में अचानक से दुकान धंसने लगी और कुछ ही देर में दो मंजिला दुकान नीचे नाले में समा गई। दुकान के ढहने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिस समय दुकान ढही उस समय दुकान में लोग भी थे। आशंका है कि मलबे में कुछ लोग दब गए हैं उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है।