आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कारोबारी को युवती ने अपने जाल में फंसाया, मैं आपसे दोस्ती करना चाहती हूं, फ्रेंड रिक्वेस्ट असेप्ट करने के बाद 15 लाख से अधिक रुपये खातों में कराए ट्रासफर कराए।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के कारोबारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि उनका जूते का कारोबार है, पिछले साल मर्इी में उनकी फेसबुक आईडी पर युवती के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, उन्होंने रिक्वेस्ट असेप्ट कर ली। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी, उसने अपना व्हाटस एप नंबर दे दिया। युवती ने कारोबारी को अपने जाल में फंसाया, उनके नंबर पर कॉल कर कहा है कि वह एक वेबसाइट के जरिए ड्रॉप शिपिंग का काम करती है, इसमें 30 प्रतिशत का मुनाफा है।
इसके बाद युवती ने व्हाटए पर पर लिंक भेजा और कारोबारी का एकाउंट खोलकर 28 बार में 15.25 लाख रुपये जमा करा लिए। जब पैसे वापस मांगे तो नहीं दिए, और पैसे जमा करने के लिए कहा। एक साल बाद भी पैसे वापस ना आने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।