आगरालीक्स…Agra News: आगरा में किसान को लात घूसों से पीटने के आरोप में लेखपाल संघ का जिलाध्यक्ष निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई।
आगरा के रायभा के रहने वाले किसान मनोज सिंह को अपने खेत की पैमाइश करानी थी, पैमाइश के लिए उन्होंने लेखपाल से संपर्क किया। तहसील किरावली के राजस्व विभाग के कार्यालय में किसान मनोज लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष वीरपाल से मिलने गया। सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें लेखपाल वीरपाल अपने के साथ साथी के साथ बैठा हुआ था और सामने कुर्सी पर किसान मनोज सिंह बैठा दिखाई दे रहा था। आरोप है कि किसान ने चक की पैमाइश के लिए कहा इस पर लेखपाल ने कहा कि एक चक की पैमाइश कर दी है। किसान ने दूसरे चक की पैमाइश करने के लिए कहा, लेखपाल ने मना कर दिया, इसके बाद लेखपाल ने किसान को कुर्सी से गिरा दिया और लात घूंसों से पीटा।
लेखपाल निलिंबित
सोशल मीडिया पर 46 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। इस मामले की तहसीलदार दीपांकर सिंह से जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच के बाद एसडीएम अभिनव पाठक ने लेखपाल वीरपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।