आगरालीक्स …Agra News: आज ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल है, लगड़े की चौकी हनुमंत लला की मंगला आरती के साथ ही मंदिरों में भव्य आयोजन। इस बार आठ बड़े मंगल।
ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल यानी पांच मई को हनुमान मंदिरों में भव्य सजावट के साथ ही सुबह से ही विशेष आयोजन शुरू हो गए हैं। सुबह हनुमान बाबा का अभिषेक करने के बाद सिंदूर का चोला अर्पित किया गया, इसके बाद मंगला आरती हुई। मंदिरों में फूल बंगला का आयोजन किया गया है, धप्पन भोग लगाए गए हैं।
इस बार आठ बड़े मंगलवार
ज्येष्ठ मास के सा थ ही पुरुषोत्तम अधिकस मास के संयोग से इस बार आठ बड़े मंगलवार हैं।
बड़े मंगलवार
मई महीने में 5 मई, 12 मई, 19 मई, 26 मई
जून महीने में 2 जून, 9 जून, 16 जून और 23 जून