Sunday , 17 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Charas worth 30 lakh rupees seized in Agra. Smuggler arrested…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Charas worth 30 lakh rupees seized in Agra. Smuggler arrested…#agranews

147

आगरालीक्स…आगरा में पकड़ी गई 30 लाख की चरस. झरना नाला के पास से तस्कर अरेस्ट

आगरा की थाना प्रेसनोट थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने साइबर सर्विलांस / काउन्टर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्यवाही से अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी एवं खरीद-फरौख्त करने वाला अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से 11 किलो 208 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये/-) बरामद की है.

रात को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा साइबर सर्विलांस/काउन्टर इंटेलिजेंस टीम के साथ मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना ट्रांस यमुना क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ (चरस) की तस्करी कर खरीद-फरोख्त करने वाले अभियुक्त- शिवम पुत्र सुरेश को झरने नाले के पास से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता की मौजूदगी में ली गयी, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 11 किलो 208 ग्राम चरस(अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये) व चरस पैकिंग की खाली पन्नी व टेप बरामद हुआ। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना ट्रांस यमुना पर मु0अ0सं0- 139/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया.

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद अवैध मादक पदार्थ(चरस) के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि अभियुक्त से बरामद चरस को वह जनपद फिरोजाबाद से अपने साथी अरबाज के साथ लाया था, अरबाज थाना बमरौली कटारा थानाक्षेत्र में पूर्व में पकड़ा जा चुका है जो वर्तमान समय में कारगार में निरुद्ध है। आज अभियुक्त अपने हिस्से के चरस को बेचने के लिये जा रहा था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Agra Live News: Import curbs on silver bar, 2800 thousand ton Silver import in Agra & Mathura

नईदिल्लीलीक्स चांदी के आयात पर सख्ती, उच्च शुद्धता वाली सिल्वर बार सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: DM reviewed road safety and road accident incidents in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अप्रैल माह के कितने चालान हुए, इसका आंकड़ा देखकर चौंक...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: GRP Caught Man with Rs. 40 lakhs fake 500 Notes, Racket busted…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर 40 लाख के नकली नोट के साथ पकड़ा युवक....

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Shopkeepers Put Up Amusing Posters to Ban Credit in Agra

आगरालीक्स…’दुकानदारों की ऐसी जुगाड़, उधार मांगने वाले हो जाएं शर्मसार…’, उधार से...

error: Content is protected !!