आगरालीक्स…Agra News: आगरा का सीएम योगी का कल यानी 23 जून का दौरा रद, प्रशासन ने की थी तैयारी, विकास कार्य और कानून व्यवस्था की होनी भी समीक्षा, जानें।
सीएम योगी आदित्यनाथ का मंगलवार यानी 23 जून को आगरा दौरा प्रस्तावित था, उन्हें दोपहर 12.30 बजे आगरा आना था। यहां आगरा मंडल के लोक निर्माण विकास द्वारा सड़क सहित अन्य किए जा रहे अन्य कार्यों की समीक्षा की जानी थी साथ ही नए प्रोजेक्ट पर चर्चा की जाती। इसके बाद आगरा के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा होनी थी।
कोचिंग में आग के चलते सीएम ने रद किया दौरा
लखनऊ में कोचिंग में आग से 15 की मौत होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को अलीगढ़ से सीधे लखनऊ चले गए। उन्होंने 23 जून के अपने सभी दौरे रद कर दिए हैं। उन्हें 23 जून को हाथरस से आगरा आना था।