Wednesday , 27 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Deepdan will be performed daily during Purushottam Month at the ISKCON Temple located in Kamala Nagar, Agra….#agranews
आगरा

Agra Live News: Deepdan will be performed daily during Purushottam Month at the ISKCON Temple located in Kamala Nagar, Agra….#agranews

85

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में पुरुषोत्तम माह में हर रोज होगा दीपदान. भगवान जगन्नाथ का होगा विशेष बांकुरा श्रंगार

पुरुषोत्तम माह में बांकुरा श्रंगार (शंख, चक्र, गदा के साथ फूलों से) से सुशोभित होंगे भगवान जगन्नाथ। साथ में होंगी बहन सुभद्रा और बलभद्र बलराम जी। भगवान जगन्नाथ जी के प्रिय पुरुषोत्तम माह को भक्तिभाव के साथ मनाने के लिए कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। भक्तों में उत्साह है। 17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम माह में प्रत्येक दिन सुबह दीपदान से लेकर संध्या काल तक भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यह जानकारी आज कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने दी। साथ ही भक्तों को पुरुषोत्तम माह में भगवान के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।

अरविन्द प्रभु ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुषोत्तम माह भगवान जगन्नाथ का प्रिय माह है। इस माह में मंदिर में कमल मनोरथ, नौका विहार, आम मनोरथ जैसे भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे मंगला आरती से उत्सव प्रारम्भ हो जाएंगे। जो भगवान के शयन काल रात 9.30 बजे तक चलेंगे। प्रतिदिन दीपदान भी होगा। फूल बंगला, कीर्तन और कथाएं होंगी। नितेश अग्रवाल ने बताया कि सनातम धर्म में तीन वर्ष बाद आने वाले अधिक मास का विशेष महत्सव है। भगवान की सेवा, पूजा, कीर्तन सीधे भगवान को समर्पित होती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव बंसल, संजय कुकरैजा, सूरज, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, शाश्वत नन्दलाल, राजप्रभु, अदिति गौरांगी, देव केशव आदि उपस्थित थे।

अधिक माह में होने वाले विशेष आयोजन
1- 27 मई को कमल का मनोरथ
2- 31 मई को नौका विहार
3- 7 जून को नन्दोत्सव
4- 11 जून को आम का मनोरथ
5- 14 जून को गोवर्धन पूजा
6- 15 दून को नरसिम्हा हवन

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Fairfield by Marriott celebrates its third anniversary with social commitment…#agranews

आगरालीक्स….डरने वालों को कुछ नहीं मिलता जिंदगी में, लड़ने वालों के कदमों...

आगरा

Agra Live News: Target to set up 4000 units in Agra under Chief Minister Youth Entrepreneur Scheme…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खोली जाएंगी 4000 औद्योगिक इकाइयां. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के...

आगरा

Agra Live News: Curd Prasad distributed in the Daan Manorath festival at the temple of Shrimathuradhish Ji Maharaj…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्रीमथुराधीश जी महाराज के मंदिर में दान मनोरथ उत्सव में...

आगरा

Agra Live News: DM’s strict orders – PCPNDT Act should be strictly followed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अल्ट्रासाउंड सेंटर्स और स्वासथ्य संस्थानों की होगी आकस्मिक जांच. डीएम...

error: Content is protected !!