आगरालीक्स…बधाई हो, महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया. आगरा की दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लिए. प्लेयर आफ द मैच बनीं…
आईसीसी वुमेंन्स क्रिकेट टी 20 विश्व कप में रविवार को खेले गए भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया है. भारत की इस जीत में एक बार फिर आगरा की दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा. उन्होंने 4 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट लिए और पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली को डायरेक्ट हिट के साथ रन आउट भी किया. इसके अलावा श्रीचरणी को भी तीन विकेट मिले. भारत से मिले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 106 रन पर आलआउट हो गई. अपने चौथे ओवर में ही दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पूरी टीम समाप्त कर दी. बर्मिंघम में खेले गए इस अहम मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पारी की पहली गेंद पर ही शैफाली वर्मा ने 6 मार दिया. हालांकि इसी ओवर की पांचवी गेंद पर वो आउट हो गईं. 18 रन के स्कोर पर जेमिमा भी 1 रन बनाकर आउट हो गईं. लेकिन स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ 91 रन की साझेदारी की. स्मृति मंधाना ने 68 रन और हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली. रिचा घोष ने 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 34 र बनाए और भारत का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया.