आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कल राष्ट्रव्यापी बंद के तहत दवा की दुकानें जबरन बंद कराने पर औषधि विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी, आगरा फार्मा एसोसिएशन द्वारा 20 मई को बंद का आहृवान किया है, बंद के विरोध में आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन
द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है। ( Agra Live News: Drug department take action against chemist forcefully close medicine shops )
ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट द्वारा आनलाइन फार्मेसी के विरोध में कल यानी 20 मई बुधवार को देशव्यापी हड़ताल का आहृवान किया है, आगरा में थोक दवा की दुकान और मेडिकल स्टोर को बंद रखने के लिए आगरा फार्मा एसोसिएशन द्वारा बैठक की गई, 20 मई को भी टीमें दुकानों को बंद कराएंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष के मुताबिक, 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
जबरन दुकान बंद कराने पर होगी कार्रवाई
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के अनुसार, दवा आपूर्ति किसी भी तरह से बाधित नहीं होनी चाहिए क्योंकि दवा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आती है जो भी दवा व्यापारी दुकान बंद रख आपूर्ति बाधित करे तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही करना सुनिश्चित करे अतः आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन अपने सभी सदस्य को सचेत ओर अवगत कराती है कि कल 20 मई को कोई भी दुकान दार अपनी दुकान बंद न करे और जिससे दवा आपूर्ति बाधित हो। जबरन दवा की दुकान बंद कराने पर कार्रवाई की जाएगी।
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन ने दुकानें खोलने की अपील की
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि मरीजों के हित में दवा की दुकानें खुली रहेंगी, किसी भी दुकान को बंद नहीं करने दिया जाएगा, जबरन दुकान बंद कराने पर औषधि विभाग से शिकायत कर कार्रवाई करवाई जाएगी। आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आशीष ब्रहृमभटट ने सभी मेडिकल स्टोरों को खोलने के लिए कहा है, कोई भी दुकान 20 मई को बंद ना रहेगी।