आगरालीक्स…आगरा में तेज आवाज के साथ फटी आटा चक्की..एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. बाईंखेड़ा गांव में एक ट्रैक्टर में लगी आटा चक्की तेज आवाज के साथ फट गई. इसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत् हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए. लोग आटा चाक्की के पास आटा और दलिया पिसवाने के लिए खड़े हुए थे. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.गांव मे मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रैक्टर पर लगी आटा चक्की पहुंची थी. गांव के लोग आटा व दलिया पिसाने के लिए यहां जमा थे. इसी बीच अचानक तेज धमाके के साथ आटा चक्की फट गई. इसकी चपेट में पास में खड़े लोग आ गए. हाद से में 60 वर्षीय बेताल सिंह की मौत हो गई जबकि पवन, प्रमोद, भूदेवी, भूपेंद्र सिंह और गोपाल घायल हुए हैं