आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास दौड़ती कार में लगी आग, कार सवारों ने कूद कर बचाई जान। ( Agra Live News: Fire break out in Car on Agra Lucknow Express way in Agra )
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही कार में एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुह टोल प्लाजा पर आग लग गई, आग की लपटें उठती देख कर चालक ने कार को रोक दिया। कार में बैठे चार लोग कूद कर बाहर निकल आए, देखते ही देखते आग बेकाबू होती गई।
यातायात थमा, आग का गोला बनी कार
कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई, आग लगने पर एक्सप्रेस वे पर यातायात थम गया। टोल कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि वृंदावन के रहने वाले चार लोग कार में सवार थे और ये सभी लखनऊ जा रहे थे।