आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में अपने बच्चों के साथ फल खरीद रही युवती के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने वाले बदमाश पकड़े, सोन की चेन के साथ ही स्कूटी जब्त की।
आगरा में 16 मई को इंजीनियर्स कॉलोनी न्यू आगरा निवासी रीमा चौहान अपने बच्चों के साथ भगवान टॉकीज सर्विस रोड पर ठेल से फल खरीद रहीं थीं, इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश आए, उन्होंने रीमा चौहान के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन तोड़ ली। रीमा चौहान ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे फरार हो गए।
लखनऊ के रहने वाले हैं बदमाश, चेन के टुकड़े भी जब्त किए
पुलिस की टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाईं गईं थी, एसीपी हरीपर्वत अमीषा के अनुसार मुखबिर की सूचना पर भगवान टॉकीज के पास से दो बदमाशों को अरेस्ट किया गया है, उनके पास से रीमा चौहान से लूटी सोने की चेन के दो टुकड़े मिले हैं। पकड़े गए बदमाश मोहम्मद अरबाज और मोहम्मद समीर है और दोनों की लखनऊ के रहने वाले हैं। इनके पास से स्कूटी भी जब्त की गई है।