आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दो मंजिला गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
आगरा के यमुना पार के नगला चंदन, गुलाब नगर में दो मंजिला मकान में गत्ता फैक्ट्री है। शुक्रवार को फैक्ट्री में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गईं और कुछ ही देर में धुआं और आग की लपटें उठने लगी। पूरी फैक्ट्री को आग की चपेट में आ गई। ( Agra Live News: Fire break out in cardboard factory in Agra)
दूसरी मंजिल तक पहुंची आग
कुछ ही देर में आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल कर्मियां आग बुझाने में जुटी हुई है।