Sunday , 17 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Good News, Weekly Superfast Train to Make Stops at Bah and Fatehabad Stations…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Live News: Good News, Weekly Superfast Train to Make Stops at Bah and Fatehabad Stations…#agranews

180

आगरालीक्स…अच्छी खबर..अब बाह और फतेहाबाद में रहने वाले लोगों को वाराणसी, प्रयागराज जाने के लिए आगरा कैंट या टूंडला स्टेशन नहीं जाना होगा. सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन शुरू. जानें पूरा रूट

आगरा के लिए यह अच्छी खबर है. बाह और फतेहाबाद और आसपास के रहने वाले लोगों को वाराणसी, प्रयागराज या फिर आगरा कैंट, कोटा, वडोदरा, प्रतापनगर जाने के लिए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन या टूंडला नहीं जाना होगा. बाह और फतेहाबाद रेलवे स्टेशन को साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का स्टॉपेज मिला है. ट्रेन संख्या 09196 यूपी के मऊ से वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा होते हुए बाह स्टेशन और फिर फतेहाबाद स्टेशन पर रुकेगी और यहां से आगरा कैंट, रूपवास, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम होते हुए गुजरात के बडोदरा होते हुए प्रताप नगर स्टेशन तक जाएगी. वहीं ट्रेन संख्या 09195 गुजरात के प्रतापनगर से होते हुए रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, रूपवास, आगरा कैंट होते हुए फतेहाबाद और फिर बाह स्टेशन पर रुकेगी. यहां से होते हुए ट्रेन इटावा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए मऊ जाएगी.

सांसद ने दिखाई हरी झंडी
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रेल विकास को नई गति देते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने ट्रेन 09196/09195 मऊ से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए वडोदरा प्रतापनगर जाने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन को बाह और फतेहाबाद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान सांसद स्वयं बाह से जनरल डिब्बे में बैठकर फतेहाबाद पहुंचे और वहां से ट्रेन को विधिवत रवाना किया. इस नई ट्रेन सेवा से बाह और फतेहाबाद क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी. सांसद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ट्रेन का उपयोग करें, ताकि इसे स्थायी रूप से संचालित कराया जा सके.

बटेश्वर में बनेगा आधुनिक रेलवे स्टेशन
सांसद ने जानकारी दी कि बटेश्वर में लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही इंटरसिटी ट्रेन को बाह से दिल्ली तक चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं और फतेहाबाद में आरक्षण कक्ष खोलने का प्रस्ताव भी डीआरएम के समक्ष रखा गया है. उन्होंने यह भी बताया कि 2 अप्रैल को लोकसभा में आगरा–टूंडला होते हुए इटावा जाने वाली ट्रेनों को फतेहाबाद–बाह मार्ग से संचालित करने की मांग उठाई गई थी, जिस पर अब सकारात्मक पहल शुरू हो गई है. इस दौरान-मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आगरा गगन गोयल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) बीके चौहान, एडीएसटीईडी मनीष मिश्रा, एडीईएन ट्रैक संदीप दुबे, पूर्व विधायक मधूसुदन शर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुग्रीव चौहान, नितिन वर्मा, प्रदीप भाटी, परमवीर चाहर, सोनू शर्मा (हाट वाले), रंजीत प्रधान, मुन्ना लाल लंबरदार, कप्तान सिंह वर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, राजीव जैन,सोनू शर्मा,राहुल सिसोदिया, सोनू सैंथिया, अंकित गुप्ता, मुकेश पचौरी, संकेत सिंह, अजय जादौन, योगेश चौहान, बालेश गुप्ता, सतेन्द्र यादव, राजेश कुशवाहा, सचिन गोयल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Agra Live News: Import curbs on silver bar, 2800 thousand ton Silver import in Agra & Mathura

नईदिल्लीलीक्स चांदी के आयात पर सख्ती, उच्च शुद्धता वाली सिल्वर बार सहित...

आगरा

Obituaries of Agra on 17th May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Summer vacations are starting in schools…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में शुरू हो रहे समर वैकेशन. इसके साथ ही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: DM reviewed road safety and road accident incidents in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अप्रैल माह के कितने चालान हुए, इसका आंकड़ा देखकर चौंक...

error: Content is protected !!