आगरालीक्स …Agra News” आगरा में बारात में जमकर मारपीट, लाठी डंडों से पीटने का आरोप।
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव में मथुरा से वारात आई थी। शुक्रवार रात को शादी समारोह में बारात चढ़ने के बाद बाराती दावत खाने पहुंचे। मथुरा से बारात में आए युवक का आरोप है कि वह दावत खा रहा था उसी दौरान गांव के युवक आए, उनके पास लाठी डंडे थे।
लाठी डंडों से पीटने के आरोप
युवक का आरोप है उसे लाठी डंडों से पीटा, लोगों ने उसे बचाया लेकिन युवक के गंभीर चोट आई हैं। युवक की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।