आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था आईपीएल पर सट्टा. आनलाइन चल रहा था लाखों का खेल. पुलिस ने मारा छापा
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक हाईप्रोफाइल सोसाइटी के फ्लैट में आईपीएल पर आनलाइन सट्टा खेला जा रहा था. सूचना के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा और फ्लैट के अन्दर हार-जीत की बाजी लगाकर सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाले अभियुक्त को थाना सिकन्दरा पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने कब्जे से 1,19,500/- रुपये, 05 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, 07 रजिस्टर, 12 एटीएम कार्ड व 19 बैंक पासबुक बरामद की है. पकड़े गए आरोपी का नाम रितिक पाठक है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फ्लैट में आईपीएल मैचों पर आनलाइन सट्टा खेला जा रहा है. जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी बैंकों के खातों के जरिए आनलाइन सट्टा चला रहे थे जिससे पैसों का ट्रांजेक्शन ट्रेस करना मुश्किल हो जाए. इस नेटवर्क में कई और लोग शामिल हैं जिनमें दो रिशु पाठक और केशव पाठक् फरार बताए गए हैं. पुलिस इनकी तलाश कर रही है. पुलिस पूछताछ कर रही है. इस गिरोह के तार आगरा के अलावा आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं.