Friday , 31 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Rs 87 crore for Subhash park to Maruti Estate CM grid road in Agra
बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 87 crore for Subhash park to Maruti Estate CM grid road in Agra

273

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सुभार्ष पार्क से मारुति एस्टेट तक 87 करोड़ से सभी इंटीग्रेटेड सुविधाओं से युक्त रोड बनेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की (चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम) परियोजना के अंतर्गत सुभाष पार्क से लेकर मारूति स्टेट रोड तक सभी इंटीग्रेटेड सुविधाओं से युक्त महामार्ग का निर्माण स्वीकृत किया गया है। रखरखाव भी कार्यदायी संस्था कोगी। उच्च शिक्षा मंत्री दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण तो होगा ही साथ ही साथ ही इस क्षेत्र में आवागमन करने वाले पूरे आगरा के समस्त नागरिकों को सुविधा भी मिलेगी। ( Agra Live News: Rs 87 crore for Subhash park to Maruti Estate CM grid road in Agra )

इन सुविधाओं से युक्त होगा महामार्ग

  1. आसीसी व्हाइट टैपिंग RCC White Topping तकनीक से सड़क निर्माण :- यह सड़क सामान्य डामर से नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता की सीमेंट कंक्रीट (RCC White Topping) तकनीक से बनाई जाएगी। इस तकनीक से बनी सड़कों की आयु दीर्घकाल तक रहती है।
  2. भविष्य की सुरक्षा हेतु यूटिलिटी डक्ट Utility Duct :- सड़क के किनारे यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जाएगा ताकि भविष्य में फोन, इंटरनेट, गैस या अन्य केबल बिछाने के लिए सड़क को बार-बार न खोदना पड़े। इससे सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी।
  3. सीवर लाइन कनेक्टिविटी:- इस प्रक्रिया के निर्माण कार्य में सड़क निर्माण के साथ ही सीवर लाइन एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। जिससे बार बार सड़क खुदाई से बचा जायेगा
आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग एवं हरियाली पूरी सड़क पर एलइडी लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित रहेगा। साथ ही बीच डिवाइडर पर हरियाली और वृक्षारोपण से सौंदर्याकरण तो होगा ही साथ में पर्यावरणीय संतुलन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

फुटपाथ एवं पार्किंग की व्यवस्था पैदल चलने वालों के लिए चौड़े, सुरक्षित फुटपाथ और वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था इसी परियोजना का हिस्सा होगी। जिससे पैदल चलने वालों की सुरक्षा और ट्रेफिक जाम से निजात मिलेगी।

5 वर्ष की रखरखाव गारंटी (Maintenance Guarantee) :-
निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात ठेकेदार द्वारा इस सड़क की अगले 5 वर्षों तक पूर्ण रखरखाव की गारंटी ली जायेगी। जो यह सुनिश्चित करेगा कि सड़क की गुणवत्ता बरकरार रहे और नागरिकों को बार-बार परेशानियों का सामना न करना पडे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Cloudy sky forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, दो दिन बाद बारिश...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra’s All News Papers 31st July 2026 review

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा का 31 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एंटी...

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

error: Content is protected !!