आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज से स्वगणना शुरू हो रही है, आप खुद भी अपने घर से मोबाइल और लैपटॉप से आठ स्टेप में स्वगणना का ब्योरा दर्ज कर सकते हैं, जानें प्रक्रिया।
आगरा में आज यानी सात मई से स्वगणना शुरू हो रही है, यह 21 मई तक चलेगी। इस दौरान आठ स्टेप में अपने स्तर से स्वगणना कर सकते हैं। आनलाइन ब्योरा दर्ज कर सकते हैं, यह पूरी प्रक्रिया आठ स्टेप में पूरी हो जाएगी। ( Agra Live News: Self-enumeration start in Agra from today)
8 स्टेप में घर बैठे फॉर्म भरें:
- वेबसाइट खोलें: ब्राउज़र में https://se.census.gov.in जाएं। State में 'उत्तर प्रदेश' चुनें और Captcha भरें।
- मोबाइल से रजिस्ट्रेशन: परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर डालें। OTP से Verify करें।
- भाषा चुनें: हिंदी, English या 16 अन्य भाषाओं में से चुन सकते हैं।
- Address Details भरें: राज्य, जिला, गांव/शहर, मकान नंबर डालें।न मैप पर घर को लाल मार्क से टैग करें।
- घर और परिवार की जानकारी: 33 सवाल पूछे जाएंगे। जैसे घर पक्का/कच्चा, बिजली, पानी, शौचालय, परिवार के सदस्य, TV, मोबाइल, इंटरनेट आदि।