आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नौकरीपेशा युवतियों के लिए 28 बेड का हॉस्टल बनेगा, एक कमरे में दो युवतियां रह सकेंगी, बायोमेट्रिक मशीन से ही प्रवेश दिया जाएगा। जानें
आगरा में नौकरीपेशा युवतियां किराए का कमरा लेकर रह रही हैं, पेइंग गेस्ट में भी युवतियां रह रही हैं। इन युवतियों के लिए हॉस्टल बनाया जा रहा है। लोहामंडी में 2506 वर्गमीटर जमीन पर हॉस्टल बनाने के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है।
13.45 करोड़ रुपये से बनेगा हॉस्टल
युवतियों के लिए हॉस्टल 13.45 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। 4 मंजिला हॉस्टल में 64 कमरे होंगे, एक कमरे में दो युवतियां रहेंगी। चिकित्सकीय सेवाओं के लिए 3 मेडिकल रूम, आफिस और रिसेप्शन भी होगा, बालकनी भी होगी। महिला सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। 24 घंटे सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी, हॉस्टल में सस्ती दर पर युवतियां रह सकेंगी।