Sunday , 17 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Social organizations are quenching the thirst of passengers seated in trains with cold water…#agranews
आगरा

Agra Live News: Social organizations are quenching the thirst of passengers seated in trains with cold water…#agranews

126

आगरालीक्स…होते हैं कुछ लोग, जो ट्रेन के रुकते ही पानी के जग लेकर दौड़ पड़ते हैं ताकि गर्मी में ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की प्यास ठंडे पानी से बुझ जाए…

आगरा सहित आसपास के रेलवे स्टेशनों पर आपको कुछ ऐसे व्यक्ति जरूर मिल जाएंगे जिनके हाथ में पानी का जग होगा. प्लेटफार्म पर ट्रेन के रुकते ही पानी का जग लेकर दौड़ लगा देते हैं और ट्रेन में बैठे यात्रियों को पानी देने लगते हैं जिससे कि गर्मी में उनकी प्यास बुझे. इनमें कुछ सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए लोग भी होते हैं. आगरा में गर्मी के चलते ऐसी सामाजिक संस्थाएं और ऐसे लोग इस समय स्टेशनों पर आपको दिखाई दे जाएंगे.

मंगलवार को आगरा मंडल के धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर राधे-राधे संस्था द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया. गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा के अंतर्गत धौलपुर जंक्शन स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. इस पहल से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा एवं राहत प्राप्त हुई है. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक धोलपुर मगन मीना, स्टेशन अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने यात्रियों की सुविधा हेतु इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Shiva Mahapuran Katha begins with grandeur in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एक साथ निकली सातों शिवालयों मनकामेश्वर, कैलाश, बल्केश्वर, राजेश्वर, पृथ्वीनाथ,...

आगरा

Obituaries of Agra on 17th May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Summer vacations are starting in schools…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में शुरू हो रहे समर वैकेशन. इसके साथ ही...

आगरा

A grand Manrath festival will be organised at Shri Prem Nidhi Temple in Nai ki Mandi, Agra in the month of Purushottam…#agranews

आगरालीक्स…पुरुषोत्तम मास में आगरा के नाई की मंडी स्थित श्री प्रेम निधि...

error: Content is protected !!