Sunday , 26 July 2026
Home आगरा Agra Live News: Special flower bungalow decorated at Shri Khatu Shyam Temple in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Special flower bungalow decorated at Shri Khatu Shyam Temple in Agra…#agranews

176

आगरालीक्स…पुरुषोत्तम मास में खिला भक्ति का पुष्प वैभव, आगरा के श्री खाटू श्याम मंदिर में सजा विशेष फूल बंगला

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में सोमवार को विशेष धार्मिक आयोजनों के बीच श्याम बाबा का मनोहारी फूल बंगला श्रृंगार किया गया। विभिन्न रंगों के सुगंधित फूलों से सुसज्जित दिव्य बंगले में विराजमान श्याम बाबा ने भक्तों को अलौकिक दर्शन प्रदान किए। पीले, गुलाबी, बैंगनी एवं अन्य रंग-बिरंगे पुष्पों से सजे श्रृंगार के मध्य बाबा का स्वरूप अत्यंत आकर्षक दिखाई दे रहा था। बाबा को स्वर्ण कुंडल एवं मुकुट धारण कराकर भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर परिसर स्थित शिवालय में भगवान शिव का विशेष महारुद्राभिषेक भी श्रद्धा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।

दिवस विशेष पर श्रद्धालुओं के लिए मौसमी फलों एवं सत्तू प्रसादी का वितरण किया गया। श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर श्रृंगार, राजभोग एवं पोशाक सेवा आलोक गर्ग की ओर से समर्पित की गई। इत्र सेवा गुंजन कौर द्वारा तथा संध्या भोग सेवा श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से कराई गई। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन विभिन्न भक्त परिवारों द्वारा सेवाएं अर्पित की जा रही हैं, जिससे मंदिर में भक्ति और सेवा का वातावरण निरंतर बना हुआ है। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और श्याम भक्तों ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Traders in Agra’s Motiganj demand withdrawal of the e-vehicle tagging system…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोतीगंज के व्यापारियों ने की ई—वाहन टैगिंग व्यवस्था वापस लेने...

आगरा

Agra News: Student Council Formed at Sharda World School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में छात्र परिषद का हुआ गठन. अलंकरण...

आगरा

Agra News: Jaya Kishori Ji Bhagwat Katha in Agra

आगरालीक्स…अपने बच्चों को डिग्री के साथ संस्कारों की भी दें ज्ञान….आगरा में...

error: Content is protected !!