आगरालीक्स…आगरा की प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट क्लब. प्रैक्टिस कर रहे क्रिकेटर तेजेंदर सिंह ढिल्लन ने भी साझा किए अपने अनुभव. देखें वीडियो
खेलों में क्रिकेट और क्रिकेट में आगरा, अपनी अलग पहचान बनाए है। खेल के जरिये शहर के कई खिलाड़ियों ने देश का झंडा लहराया है और विश्व में अपनी अलग छाप छोड़ी है। आगरा की स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट क्लब ऐसी ही प्रतिभाओं को निखारने का काम पिछले सालों से कर रही है। रणजी खिलाड़ी भी यहां अपनी खामियों को दूर करने आते हैं। तेजेंदर सिंह ढिल्लन ने बताया प्रैक्टिस को मुफीद जगहपिछले दो महीने से लगातार अभ्यास कर रहे क्रिकेटर तेजेंदर सिंह ढिल्लन ने बताया शहर के नजदीक ये गाउंड प्रैक्टिस करने के लिए मुफीद जगह है। उन्होंने कहा यहाँ का विकेट काफी अच्छा है, बाउंड्री भी लंबी है और माहौल भी लाजवाब है। कोच तरुण सिंह ने कहा सीरीज के बीच में अपनी प्रैक्टिस को जारी रखने के लिए खिलाड़ी यहाँ आते हैं। क्लब के बच्चों को अपने अनुभव साझा करते हैं। आने वाले दिनों में स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट क्लब एसे युवा खिलाड़ी देगा जो देश का नाम रोशन करेंगे। यू एस में मेजर लीग क्रिकेट खेलने जा रहे तेजेंद्र सिंह को क्लब के बच्चों ने शुभकामनाएं देकर उन्हें विदा किया।