आगरालीक्स…आगरा के श्री जगन्नाथ मंदिर में तीन वर्ष बाद नवांक श्रंगार से सुशोभित हुए श्रीहरि. पुरुषोत्तम मास में भगवान के नवांक स्वरूप में दर्शन को ललायित दिखे भक्तजन
सम्पूर्ण अलंकार से सुशोभित आज श्रीहरि तीन वर्ष बाद नवांक श्रंगार से श्रंगारित हुए। भगवान की इस अलौकिक छवि को देखने के लिए हर भक्त ललायित था। शयन आरती से पूर्व मात्र 15 मिनट के लिए हुए नवांक स्वरूप में दर्शन पाने को हर भक्त नजरे बिछाए नजर आया। पुरुषोत्तम मास में प्रथम दिन आज गोपी गीत के साथ तुलसी की डंडी पर कपास के 1100 दीपों से दीपदान किया गया।
कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आज पुरुषोत्तम मास के प्रथन दिन भक्यिमय आनंद बिखरा था। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने जानकारी देते हुए बाताया कि भगवान का नवांक श्रंगार तीन वर्ष बाद पुरुषोत्तम मास में ही किया जाता है। प्रतिदिन शयन आरती से पूर्व नवांक श्रंगार होगा, जो सुबह मंगला आरती के बाद उतारा जाएगा। रात्रि शनय भगवान नवांक श्रंगार में सजकर ही करेंगे। मान्यता है कि सम्पूर्ण अलंकार से श्रंगारित भगवान गोपियों से मिलने के लिए पूरी रात्रि वृन्दावन में वास करते हैं।
पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन रात्रि शयन आरती के पहले नवांक श्रंगार किया जाएगा। हर रोज अलग-अलग पुष्पों से फूल बंगला सजाया जाएगा। बताया कि कार्तिक मास की तरह पुरुषोत्तम मास में दीपदान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, संजीव बंसल, राजेश मल्होत्रा, संजय कुकरैजा, सूरज, ओमप्रकाश अग्रवाल, विकास बंसल, राजेश उपाध्याय, शाश्वत नन्दलाल, राजप्रभु, अदिति गौरांगी, देव केशव आदि उपस्थित थे।