आगरालीक्स…Agra News: आगरा में फर्जी बिलों से 45 करोड़ की जीएसटी चोरी में तीन अरेस्ट, लैपटॉप, मोबाइल बरामद, 20 और लोगों के नाम आए सामने। ( Agra Live News: Three arrested in Rs 45 Crore ITC Fake Claim in Agra )
राज्रू कर अधिकारी प्रशांत कुमार गौतम ने आईआरएस ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडर्स, आकाश सिंह ट्रेडर्स और पीके ट्रेडर्स के खिलाफ आईटीसी चोरी का मामला दर्ज कराया था। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेज से फर्म खोलकर खरीद फरोख के बिल बनाए गए और आईटीसी चोरी की गई, पुलिस की जांच में 23 लोगों के नाम सामने आए।
45 करोड़ की आईटीसी चोरी
पुलिस जांच में 45 करोड़ की आईटीसी की चोरी के मामले में मेरठ से नूर नगर निवासी बसीम रजा, सराय वहलीम निवासी शाकिब और शोएब को अरेस्ट किया गया है।