आगरालीक्स…Agra News: दुखद आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में युवक और उसके कजिन की मौत, हाथरस रोड पर हादसे में युवती की मौत, पति घायल।
यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली में सुबह बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण हादसे और बाइक टकराने की तेज आवाज सुनकर सुरक्षा कर्मी आ गए। बाइक सवार दोनों युवकों की मौते पर ही मौत हो गई, म्रतकों की पहचान फिरोजाबाद निवासी दीपक और अलीगढ़ के रहने वाले राजा के रूप में हुई है।
बाइक से सुबह नोएडा से आगरा के लिए निकले थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फिरोजाबाद निवासी दीपक नोएडा की एक कंपनी में काम करता था वह अपने कजिन राजा के साथ सुबह नोएडा से फिरोजाबाद जाने के लिए बाइक से निकला था, अलीगढ़ का रहने वाला राजा कक्षा 10 वीं का छात्र है। आगरा के खंदौली क्षेत्र में बाइक के डिवाइडर से टकराने से दोनों की मौत हो गई।
बाइक सवार दंपति को ट्रक ने चपेट में लिया, युवती की मौत
वहीं, दूसरा हाथरस आगरा टेढ़ी बगिया मार्ग पर पुलिया पर हुआ, ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, युवक घायल है।
सांकेतिक फोटो