आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों पूरे देश में कंपनी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन…कारण जानें और अपनी राय दें
आगरा के मानस नगर स्थित लेंसकार्ट के आउटलेट पर मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया. तिलक और कलावा लेकर पहुंचे हिंदूवादियों ने शोरूम में जबरन घुसने की कोशिश की लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोक दिया. प्रदर्शनकारी शोरूम के अंदर कर्मचारियों को तिलक लगाने और कलावा पहनाने की जिद पर अड़े हुए थे. शोरूम के अंदर न जाने पर कार्यकर्ताओं ने बाहर ही विरोध शुरू कर दिया. उनहोंने लेंसकार्ट के पोस्टर को सड़क पर गिरा कर जूते मारे..इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लेंसकार्ट से चश्मा न खरीदें. हिंदूवादियों का कहना था कि कंपनी हिंदू संस्कृति का सम्मान नहंी करती. पुलिस ने समझाकर किसी तरह शांत कराया. जानिए क्या है मामलाआगरा ही नहीं देशभर में लेंसकार्ट के शोरूमों पर इस समय प्रदर्शन हो रहे हैं. इसका कारण एक महीने पहले जारी हुई कंपनी की पॉलिसी है. इसमें लेंसकार्ट स्टोर में कर्मचारियों को माथे पर तिलक, बिंदी, कलावा और हाथों में कलावा पहनने के लिए मना किया गया था. इस पॉलिसी की जानकारी होने पर देशभर में लेंसकार्ट का विरोध हुआ. हालांकि विरोध के बाद कंपनी बैकफुट पर आ गई और कंपनी के सीईओ पीयूष बंसल ने भी इसको लेकर माफी मांगी. अब नई पॉलिसी जारी की गई है जिसमें कंपनी की टीशर्ट, साधारण गहरे नीले रंग की जींस और बंद जूते पहनना होगा. इसके साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक चीजें जैसे कड़ा, चूड़ियां, मंगलसूत्र, कलावा पहनने की अनुमति दी गई है. छोटे झुमके, नथ, अंगूठी और चेन भी पहन सकते हैं.