आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बिजली के स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोश, घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर में फेंके, कहा जो मीटर लगे हैं वे ठीक हैं तो स्मार्ट मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं। ( Agra Live News: Villagers throw smart meter in Power station in Akola Agra )
आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को अकोला में लोगों ने अपने घरों पर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए, मीटर उखाड़ कर बिजलीघर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मीटरों का बिजलीघर में ढेर लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाए कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल ज्यादा आ रहे हैं, शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
महिलाओं ने जमकर की नारेबाजी
प्रदर्शन करने में महिलाएं आगे रहीं, महिलाएं और बच्चे अपने घर से स्मार्ट मीटर उखाड़कर अकोला स्थित देवी मंदिर पहुंचे, स्मार्ट मीटर का ढेर लगा दिया इसके बाद हाथ में स्मार्ट मीटर लेकर बिजलीघर तक पैदल पैदल पहुंचने और प्रदर्शन किया।