आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा में आधी रात कॉस्मेटिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ड्रम के फटने से दहशत में आए लोग, कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सके। ( Agra Live News: Fire break out in cosmetic factory in Agra )
आगरा के बल्केश्वर में खासपुरा रोड पर कॉस्मेटिक फैक्ट्री है। फैक्ट्री में गुरुरात देर रात दो बजे आग लग गई, आग की लपटें तेज होने के साथ ही फैक्ट्री में रखे ज्वैलनशील ड्रमों में आग लग गई। ड्रमों के फटने से आस पास के रिहायशी इलाकों के लोग दहशत में आ गए, आग की लपटें तेज होती गईं।
कई घंटे में आग पर पाया जा सका काबू
आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे। कई घंटे के प्रयास के बाद शुक्रवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।