आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने अपने जन्मदिन की पार्टी में पति को दी मौत. हत्या का चौंकाने वाला खुलासा. पत्नी और ससुर अरेस्ट
आगरा में एक पत्नी ने अपने ही जन्मदिन की पार्टी में अपने पति को मौत दे दी. इसमें पत्नी के मायके वाले भी शामिल रहे. करीब पांच महीने की जांच के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. पुलिस ने पत्नी और ससुर को अरेस्ट कर लिया और कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है.जानिए क्या है मामला
ट्रांस यमुना क्षेत्र में यतेंद्र पाल रहता था. यतेंद्र एक फैक्टरी में काम करता था और तीन साल पहले उसकी शादी फाउंड्री नगर में रहने वाली तनु के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति और पत्नी में अनबन शुरू हो गई थी जिससे नाराज होकर पत्नी तनु मायके चली गई थी. 22 नवंबर 2025 को तनु का जन्मदिन था और यतेंद्र अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने ससुराल आया था. रात करीब तीन बजे यतेंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई औूर उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक यतेंद्र की मां ने बेटे की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की. इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया. ऐसे में उसका विसरा सुरक्षित रखा गया. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जिस पर मृतक यतेंद्र के परिजन कोर्ट पहुंचे. 5 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर थाना ट्रांस यमुना में प्राथमिकी दर्ज की गई. 16 मार्च को विवेचना थाना कमला नगर ट्रांसफर कर दी गई. विसरा को जांच के लिए विधि प्रयोगशाला में भेजा गया. रिपोर्ट में यतेंद्र की मौत सल्फास यानी जहर के सेवन से हुई बताई गई. इस पर पलिस ने पत्नी तनु और ससुर महेंद्र को अरेस्ट कर लिया. पूछताछ में पता चला कि दोनों पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. पत्नी के जन्मदिन पर भी यतेंद्र का झगड़ा हो गया था. इस पर ससुर महेंद्र सल्फास लेकर आए और शराब में मिलाकर दामाद को पिला दिया जिससे यतेंद्र की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत भी हो गई. इस वारदात में पत्नी भी शामिल थी.