आगरालीक्स…गर्मी में प्यास है सबसे बड़ी…आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पिलाया ठंडा आरओ का पानी. इस संस्था ने की सेवा
आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ के द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया. गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा के अंतर्गत आगरा छावनी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ के सौजन्य से आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर नि शुल्क RO जल सेवा की सेवा शुरुआत की. इस पहल से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा एवं राहत प्राप्त हुई है. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ स्टेशन निदेशक संतोष त्रिपाठी, मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा छावनी सियाराम मीना व स्टेशन प्रबंधक आगरा कैंट, निरीक्षक रेल सुरक्षा बल,उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य एवं अन्य वाणिज्य कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने यात्रियों की सुविधा हेतु इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की. आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे.