/आगरालीक्स..Agra Local News : आगरा के होटल में रंगबाज राज चौहान की हत्या से पहले का वीडियोस आया सामने, जन्मदिन से पहले बेटे की हत्या, दोस्त तक नहीं पहुंचे।
//
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले मूल निवासी बेदई सादाबाद निवासी 23 साल के रंगबाज राज चौहान की शुक्रवार रात को कालिंदी विहार स्थित एसएन होम स्टे में गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले का होटल का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में राज चौहान अपने साथि यों के साथ कुछ युवकों पीट रहा है, दोनों तरफ से मारपीट हो रही है। राज चौहान और उसके साथी के हाथ में एक पटटा लगा हुआ है, पटटे से वह युवकों को पीट रहा है। एक युवक बगल के कमरे में जाता हुआखाई देीऱ897?चपी रहा था। एक युवक राज चौहान सहित अन्य युवकों को कमरे के अंदर करते हुए दिखाई दे रहा है। एक युवक हाथ जोड़ कर कमरे में अंदर जाने के लिए कह रहा है। इसके कुछ देर बाद ही राज चौहान की हत्या की है, राज चौहान को पहले कमरे में गोली मारी, वह बाहर निकला तो गैलरी में उस पर गोली चलाई इससे उसकी मौत हो गई।
जन्मदिन से एक दिन पहले हत्या, गैंग ले रहा था बड़ा आकार
राज चौहान का एक दिन बाद ही जन्मदिन था, राज चौहान ने मई 2024 में राजबल के नगला के रहने वाले प्रिंस उर्फ काले यादव को गोली मारी थी, उसे बाइक पर ले जाकर पिटाई की थी। दो दिसंबर 2025 को जेल से बाहर निकलने पर राज चौहान के समर्थकों ने जुलूस निकाला था, इसमें बड़ी संख्या में युवा कार और बाइक से शामिल हुए थे इस मामले में राज चौहान पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद राज चौहान का गैंग बढ़ता जा रहा था। इससे यमुना पार के दूसरे गैंग में खलबली मची हुई थी।
राज चौहान की हत्या के बाद गैंग के सदस्य भी गायब
राज चौहान की हत्या के बाद से उसके गैंग के सदस्य भी गायब हो गए हैं, हत्या के बाद उसके साथ हर समय रहने वाले दोस्त भी नहीं पहुंचे। वहीं, मां नीरजा देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
राज चौहान को चार युवक लेकर गए थे होटल
राज चौहान की मां नीरजा देवी का कहना है कि घर पर चार युवक आए थे वे राज चौहान को अपने साथ लेकर गए थे। ये लोग ही उसे होटल लेकर पहुंचे। पुलिस को होटल के कमरे से शराब और बीयर की बोतलें मिली हैं। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।