आगरालीक्स…आगरा में साल 2025 में हुए 1456 एक्सीडेंट, इनमें 748 लोगों की हुई मौत. 44 ब्लैक स्पॉट्स, जहां होते हैं सबसे अधिक एक्सीडेंट. डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कैम्प कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में स्थित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2025 में कुल 44 ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित हैं, जिनमें से 41 पर रोड सेफ्टी ऑडिट का कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने सभी ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर सुधार करने के निर्देश दिए।
एक साल में बढ़ी दुर्घटनाएं
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि जनवरी 2024 से दिसम्बर 2024 तक 1223, दुर्घटनायें व 586 मृतकों की संख्या रही, जबकि जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक 1456 दुर्घटनायें व मृतकों की संख्या रही 748 रही है, जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा हेतु जनजागरूकता व रोड सेफ्टी क्लब गठित करने के निर्देश दिए, जिसमें बताया गया कि उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जनपद में 29 रोड सेफ्टी क्लब संचालित हैं तथा जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठकें, स्कूल कॉलेजों में सड़क सुरक्षा शपथ, प्रतिज्ञा व अन्य गतिविधियां, ऑनलाइन व ऑफलाइन चालक प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन तथा विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा यातायात नियमों, ओवर स्पीडिंग, इत्यादि के बारे में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाये गये हैं, जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा मित्र बनाये जाने के निर्देश दिए।
एक साल में इतने लोगों पर हुई चालान की कार्रवाई
बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा बिना हेलमेट 25568, बिना शीटबेल्ट 6319, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन के प्रयोग में 3727, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 3595, ड्रंकन ड्राइविंग में 545, ओवरस्पीडिंग में 3962, स्टंटिंग/खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर 406 प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। वहीं पुलिस विभाग द्वारा कृत कार्यवाही में बताया गया कि बिना हेलमेट 754150, बिना शीटबेल्ट 112920, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन के प्रयोग में 3619, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 6937, ड्रंकन ड्राइविंग में 266, ओवरस्पीडिंग में 136, स्टंटिंग/खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर 45 प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।
136 लाइसेंस कैंसिल किए गए.
बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न अपराधों में किये गये लाइसेंस निलम्बन कार्यवाही की समीक्षा की गई, जिसमें परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि ओवर स्पीडिंग में 08, ड्रंकन ड्राइविंग में 18, मोबाईल फोन के प्रयोग में 10, माल वाहनों में यात्री बिठाये जाने पर 02 तथा ओवर लोडिंग में 98 लाइसेंस निरस्त किये गये हैं, कुल 136 लाइसेंस निलम्बन की कार्यवाही की गई है एवं ड्रंकन ड्राइविंग के अन्तर्गत 10, मोबाईल फोन के प्रयोग में 15, ओवर लोडिंग में 346 कुल 371 लाइसेंस निलम्बन करने हेतु संस्तुति की गई है।