आगरालीक्स Agra Local News : दर्दनाक, आगरा में दौड़ती कार में आग लगने से एलआईसी एजेंट जिंदा जला, नाले में गिरने से दवा कंपनी के एमआर की मौत। Agra Local News : LIC agent burnt alive in his car, MR falls in drain died, Video
आगरा के कमला न गर के शीतल अपार्टमेंट, सुभाष नगर के रहने वाले वीरेंद्र ठकवानी एलआईसी एजेंट हैं। वे गुरुवार को अकेले आई 10 कार से बोदला से बिचपुरी के तरफ जा रहे थे। मघटई तिराहे पर तेज आवाज के बाद कार में आग लग गई, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आशंका है कि आग लगने से कार का सेंट्रल लॉक फेल हो गया और गेट ना खुलने से वे बाहर नहीं निकल सकें। 10 मिनट में पुलिस और 15 मिनट में दमकल कर्मी भी पहुंच गए, जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक एलआईसी एजेंट वीरेंद्र जिंदा जल गए।
/
खुले नाले में गिरने से दवा कंपनी के एमआर की मौत
आगरा के सदर क्षेत्र के शहीद नगर निवासी 38 साल के रिजवान दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यानी एमआर हैं। 20 जनवरी को सुबह वे घर से पैदल पैदल निकले और शमसाबाद रोड पर अरुण हॉस्पिटल के पास नाले में गिर गए। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 21 जनवरी को मौत हो गई, शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की।