Sunday , 28 June 2026
Home आगरा Agra Local News: Prayer for Spiritual Unity Successfully Concludes Athavara…#agranews
आगरा

Agra Local News: Prayer for Spiritual Unity Successfully Concludes Athavara…#agranews

227

आगरालीक्स…आगरा में मसीही समाज की आध्यात्मिक और एकता के लिए चल रहे प्रार्थना अठवारा का भक्तिमय समापन. निष्कलंक माता महागिरिजाघर में हुई विशाल प्रार्थना सभा

नगर में विगत आठ दिनों से चल रहे मसीही समाज के आध्यात्मिक एवं मसीही एकता के लिए प्रार्थना अठवारे का आज शनिवार सायं भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर वजीरपुरा मार्ग स्थित निष्कलंक माता महागिरजाघर (सेंट पीटर्स कॉलेज के निकट) में शहर के समस्त मसीही विश्वासियों की एक विशाल सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता धर्मप्रांत के पूर्व आर्चबिशप डॉ. अल्बर्ट डी’सूजा ने की। समारोह में आगरा नगर के विभिन्न गिरजाघरों के पुरोहितगण, बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी तथा विभिन्न ईसाई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्य प्रवचन रेव. नितिन रॉबिन्सन द्वारा दिया गया, जिन्होंने पवित्र बाइबल से पाठ का वाचन कर मसीही एकता, प्रेम एवं सेवा के संदेश को विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन फादर राजन दास द्वारा दिया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व आर्चबिशप डॉ. अल्बर्ट डी’सूजा ने कहा कि “मसीही समाज प्रारंभ से ही त्याग, तपस्या और क्षमा के आदर्शों पर चलता आया है। इसका आधार प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं हैं। प्रभु यीशु ने हमें सिखाया है कि इससे बढ़कर कोई प्रेम नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिए अपने प्राण दे दे।” उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान प्रार्थना अठवारे के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री लॉरेंस मसीह ने किया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष मसीही समाज द्वारा इस प्रकार के प्रार्थना अठवारे का आयोजन किया जाता है। अठवारे के आठों दिनों में आगरा नगर के विभिन्न गिरजाघरों में क्रमवार प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में मसीही विश्वासियों ने सहभागिता कर मसीही एकता, सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डेनिस सिल्वेरा ने समापन समारोह में उपस्थित सभी मसीही भाई-बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रार्थना सभा में फादर एल्विन पिंटो, फादर सैंटियागो राज, फादर ग्रेगरी, फादर जोसेफ डाबरे, रेव. मार्क जेम्स वॉल्श, डॉ. राजू थॉमस, डॉ.अमित नेल्सन, रोहित मैसी, फिलिप सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Mayoral representative Dr. Rohit Bansal presented the innovations and future plans for Agra at the World Cities Summit…#agranews

आगरालीक्स…आगरा केवल ताजमहल का शहर नहीं है, यह तेजी से बदलता हुआ...

आगरा

Agra Live News: Devotees performed a grand Rudrabhishek at the revered Shri Parmartheshwar Mahadev Temple in Bateshwar…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दिव्य...

आगरा

Agra Live News: Agra scorched by blazing heat from the sky; heatwave alert issued for Sunday as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ...

आगरा

Student from Hathras dies after falling from coaching hostel building in Lucknow…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…हाथरस के छात्र की लखनऊ में कोचिंग के हॉस्टल की बिल्डिंग से...

error: Content is protected !!