आगरालीक्स…आगरा में रुई की मंडी रेलवे फाटक 9 दिन के लिए कल 15 जनवरी से हो रहा बंद. गेट की एक साइड होगी बंद
आगरा मंडल के ईदगाह यार्ड पर फाटक सं.- 77 कि०मी० 81/4C-4A (रुई की मंडी, शाहगंज, ईदगाह, अर्जुन नगर रोड) पर अनुरक्षण का कार्य 15 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक होना है. यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है. यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है. ऐसे में रेल प्रशासन द्वारा सड़क यातायात के लिए गेट की एक साइड बंद रहेगी. सड़क यातायात का संचालन वन वे से किया जायेगा.
सुरक्षित रेल यातायात हेतु यह कार्य अति आवश्यक है, कार्य के दौरान स्लीपर तथा रेल बदली जायेंगी. गेट की एक साइड बन्द होने के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात को गेट की दूसरी साइड से गुजारने की व्यवस्था की गयी है. इससे पहले यह कार्य 13 जनवरी से 18 जनवरी तक होना था लेकिन किन्हीं कारणों वश उस समय यह स्थगित कर दिया गया था.