आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव. पांच साल से लिव इन में युवक के साथ रह रही थी…
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एक 21 साल की युवती का शव जलती चिता से निकाला गया. युवती पांच साल से एक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी. बुधवार को उसकी मौत के बाद अंतिम संस्कार किया गया लेकिन शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता की आग को बुझाया और शव को बाहर निकाला. मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने युवक को भी हिरासत में लिया है.किरावली में रहने वाले निजाम की 21 साल की बेटी सना गांव जाजऊ में रहने वाले अजीत सिंह के साथ पिछले पांच साल से लिव इन में रह रही थी. बुधवार को सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अजीत अन्य गांव वालों के साथ युवती के शव को गांव के श्मशान घार पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंचा. इस बीच सना के मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस जब श्मशान घाट पहुंची तो वहां चिता जल रही थी.
पुलिस ने जलती चिता से निकाला शवपुलिस ने पानी डालकर चिता की आग को बुझाया और इसके बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं मौके से अजीत को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया कि युवती पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी और इस वजह से उसकी मौत हुई है. मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अजीत का था घर पर आना—जाना
मृतक सना के परिजनों ने बताया कि अजीत फाइनेंस का काम करता था और उसका घर के पास आना जाना था. वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले आया था. तभी से बेटी जाजऊ में अजीत के साथ रह रही थी. आरोप लगाया कि अजीत ने उनकी बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया था और उसके साथ मारपीट की जाने लगी.उन्होंने अजीत पर हत्या का आरोप लगाया है.