एटालीक्स…वेलेंटाइन वीक में लव स्टोरी का खौफनाक अंत. एटा में फंदे पर लटके मिले प्रेमी—प्रेमिका. इनकी स्टोरी…एक छोटी सी लव स्टोरी वाली..
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पेड़ पर फंदे पर प्रेमी—प्रेमिका के शव लटके मिले हैं. बुधवार सुबह लोगों ने जब दोनों को लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेजे. दोनों प्रेमी—प्रेमिका आपस में चाची—भतीजे थे और तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.घटना थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरा की है. यहां रहने वाले रामेंद्र ने बताया कि उनका बेटा रमन तीन साल से परिवार की ही चाची रोशनी के साथ प्रेम प्रसंग में था. महिला की शादी 2016 में हुई थी लेकिन तीन साल पहले वह अपने भतीजे रमन को दिल दे बैठी थी. परिजनों ने कई बार समझाया भी लेकिन दोनों नहीं माने. परिजनों ने रमन की भी शादी छह माह पहले दूसरी लड़की से कर दी थी लेकिन इसे बाद भी चाची—भतीजे में प्रेम प्रसंग कायम रहा.
शादी समारोह से हो गए थे लापता
मंगलवार को एक शादी समारोह था. दावत के समय से दोनों अचानक लापता हो गए. रात को 12 बजे तक परिजनों ने दोनों को ढूंढा लेकिन इनका पता नहीं चला. सुबह साढ़े पांच बजे कोतवाली देहात के गावं सरदलगढ़ की सीमा में एक पेड़ पर दो शव लटके देखे. इसकी सूचना गांव पुरा में पहुंची तो प्रधान योगेश राजपूत समेत कई लोग वहां पहुंचे. देखा तो रमन और रोशनी साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटके हुए हैं. इनके शरीर कमर पर शॉल से एक दूसरे के साथ बंधे थे. सूचना पर पुलिस भी यहां आ गई. पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
रोशनी की शादी गांव के ही जोगेंद्र के साथ 2016 में हुई थी. दोनों का प्रेम विवाह था. इस शादी से दोनों के एक बेटा और दो बेटी हैं. इसके बाद रोशनी घर के सामने ही रहने वाले रिश्ते के भतीजे रमन से प्यार करने लगी. तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. ग्रामीणों ने कई बार पंचायत भी की दोनों को सझाया भी गया लेकिन ये दोनों नहीं माने.