आगरालीक्स…आगरा में बंद मकान में चोरी. लाखों का माल चोरी कर ले गए चोर. आस्ट्रेलिया गया था परिवार
आगरा में चोरों ने बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. सदर के शहजादी निवासी परिवार आस्ट्रेलिया गया हुआ था और पीछे से चोरों ने घर के ताले चटकाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया. पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शहजादी मंडी में राजीव मेहरा रहते हैं. राजीव मेहरा 19 जवरी को बच्चों से मिलने आस्ट्रेलिया गए हुए थे. पास में रहने वाले इनके चचेरे भाई प्राणीश मेहरा ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह 8 बजे उनकी पत्नी ने देखा की राजीव मेहरा के घर के दरवाजे ऊपर की ओर से खुले हुए हैं. इस पर उन्होंने तुरंत राजीव मेहरा को वीडियो कॉल् करके इसकी जानकारी दी जिनके कहने पर उन्होंने घर खोलकर ऊपर जाकर देखा. घर के अंदर देखा तो दरवाजों के ताले टूटे मिले और पलंग पर सारा सामान बिखरा हुआ था. दोनों कमरों की अलमारियां और उनके लॉकर भी खुले पड़े थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. राजीव के कहने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं.