Thursday , 30 April 2026
Home आगरा Agra Local News: Women in Agra applied mehndi with the name Shyam….#agranews
आगरा

Agra Local News: Women in Agra applied mehndi with the name Shyam….#agranews

193

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने रचाई श्याम नाम की मेहंदी. भक्ति गीतों, मंगल भाव और सेवा संकल्प के बीच गूंजा बाबा का जयघोष

जहां श्याम नाम का स्मरण होता है, वहां भक्ति स्वतः श्रृंगार बन जाती है। इसी भाव के साथ श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम महिला मित्र मंडल, लोहा मंडी द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के तृतीय दिवस शनिवार को पुनिया पाड़ा, लोहा मंडी स्थित पथवारी मंदिर में श्याम नाम की मेहंदी समारोह अत्यंत श्रद्धा, सौंदर्य और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। शनिवार को मंदिर परिसर में हुए इस आयोजन में महिलाओं ने अपने हाथों पर “श्याम” नाम की मेहंदी रचाकर बाबा के प्रति अपनी आस्था, प्रेम और समर्पण व्यक्त किया। भक्ति गीतों, श्याम नाम के जयकारों और मंगल भाव के बीच पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर दिखाई दिया। मेहंदी के साथ सुहाग, सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महिलाओं ने बाबा से कृपा याचना की। कार्यक्रम में मेंहदी की सुगंध संग भक्तिमय भजनों की तरंग भी प्रवाहित हुई, जिसमें बृज के रास ने सभी को आनंदित कर दिया।

महिला मंडल की अध्यक्ष पूजा राधे अग्रवाल ने कहा कि श्याम नाम की मेहंदी केवल श्रृंगार नहीं, बल्कि नारी मन की आस्था और भक्ति की अभिव्यक्ति है। यह आयोजन महिलाओं को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि महोत्सव की प्रत्येक कड़ी भक्ति के साथ समाजसेवा को भी समर्पित है। इस अवसर पर पार्षद अर्चना लवानिया, पूर्व पार्षद प्रियंका प्रजापति, आरती प्रजापति, महिला मंडल उपाध्यक्ष अनीता जैन, रीता अग्रवाल, आशी, गुंजन, पूजा अग्रवाल, निशा जैन, कामिनी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, आंचल, प्रियंका, प्रीति, ज्योति अग्रवाल, लता गर्ग, सीमा अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, भारती गुप्ता, भारतीय अग्रवाल आदि ने अपने हाथों में श्याम नाम की मेहंदी लगवाई।

आज होगा लाडली बेटी विवाह और भव्य संकीर्तन
श्री श्याम मित्र मंडल, लोहा मंडी के अध्यक्ष अभी जैन ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य भक्ति के साथ करुणा, सेवा और सामाजिक दायित्व को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के समापन अवसर पर 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे जैन स्मृति भवन, जयपुर हाउस में दो निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न कराया जाएगा तथा सायं 5 बजे से भव्य श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
महामंत्री अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी अखिल अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं से आगामी कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

आगरा

Agra News: BJP burn effigy of Rahul Gandhi; Gopeshwar Mandal, Agra expresses outrage…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला. गोपेश्वर मंडल ने...

आगरा

Agra Live News: Narsimha Chaturdashi celebrated with deep devotion at the Shri Jagannath Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्तिभाव से मनाया नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव....

error: Content is protected !!