आगरालीक्स… आगरा के एक शोरूम में काम करने वाले युवक युवतियों ने तहरीर दी है, आरोप है कि लॉक डाउन में शोरूम बंद होने पर सैलरी नहीं दी, अब शोरूम खुल गया है इसके बाद भी सैलरी नहीं दे रहे हैं, पुलिस जांच मे जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में एक कपडों का बडा शोरूम है, शोरूम में काम करने वाले 22 युवक युवती थाना हरीपर्वत पहुंचे। यहां उन्होंने तहरीर दी, आरोप लगाया कि शोरूम संचालक ने मार्च में लॉक डाउन में शोरूम बंद होने के बाद मार्च की सैलरी नहीं दी, अप्रैल और मई में शोरूम बंद रहा। इन दोनों महीनों की भी सैलरी नहीं दी, अब अनलॉक वन में शोरूम खुल चुका है।
नहीं दे रहे सैलरी, उधार लेकर चलाया खर्च
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने सैलरी ना मिलने पर उधार लेकर घर का खर्चा चलाया, अब शोरूम खुल गया है, इसके बाद भी उन्हें सैलरी नहीं दी है, जिनसे उधार लिया था वे घर आ रहे हैं।
पुलिस कर रही जांच
इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि इस मामले में कर्मचारियों ने तहरीर दी है, वीडियाग्राफी भी कराई है, शोरूम संचालक को भी बता दिया है।