आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना से चांदी कारोबारी की मौत हो चुकी है, नए केस भी आए हैं, ऐसे में सर्राफा बाजार को बंद करने पर सर्राफा एसोसिएशन से राय मांगी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में कोरोना केस बढ रहे हैं, कमला नगर निवासी 50 साल के एक बडे चांदी कारोबारी की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। इसके बाद नमक की मंडी के एक और कारोबारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। सर्राफा बाजार फव्वारा क्षेत्र की तंग गलियों में है, यहां बडी संख्या में कारीगर भी काम करते हैं, इससे कोरोना का संक्रमण पफैलने की आशंका है, ऐसे में सर्राफा बाजार के पदाधिकारियों से राय मांगी गई है कि बाजार को ज्यादा दिन बंद रखे और कुछ दिन खोले, चाहें तो बाजार को बंद भी रख सकते हैं।
ये है पदाधिकारियों का कहना
मीडिया से सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल का कहना है कि एक कारोबारी की मौत हो चुकी है, भय का माहौल है, ऐसे में सभी सदस्यों से बाजार बंद करने के लिए विचार मांगे गए हैं।