आगरालीक्स…आगरा में 54 प्रतिशत हुआ मतदान. पिछली बार से 5.6 प्रतिशत कम. इन 11 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद…
आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट
कुल मतदाता — 20.72 लाख
इतने लोगों ने डाला वोट — 11.18 लाख से अधिक
इतने लोगों ने नहीं डाला वोट — 9.53 लाख से अधिक
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर आज तीसरे चरण में मतदान हुआ. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आगरा में वोटिंग हुई. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट करने वालों की भीड़ लगी रही. सुबह नौ बजे तक जहां 12.74 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं 11 बजे तक 25.87 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर एक बजे तक आगरा में 36.89 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं दोपहर तीन बजे तक आगरा में 43.67 प्रतिशत मतदान हो चुका है. शाम पांच बजे तक आगरा में 51.53 और शाम छह बजे तक आगरा में 54 प्रतिशत मतदान हुआ. यह फाइनल प्रतिशत बताया जा रहा है.
2019 में इतना हुआ था मतदान
2019 लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट पर 59.60 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट पर 54 प्रतिशत मतदान हुआ है यानी पिछले बार की तुलना में 5.60 प्रतिशत मतदान कम हुआ है.
इन 11 प्रत्याशियों की किस्मत हुई ईवीएम में क्ैद
भाजपा से एसपी सिंह बघेल
बसपा से पूजा अमरोही
सपा से सुरेश चंद कर्दम
आदर्श समाज पार्टी से चंद्रपाल
लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी से जितेंद्र गौतम
भारतीय मजदूर जनता पार्टी से सर्वेश कुमार
बहुजन मुक्ति पार्टी से महेंद्र सिंह
भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी से कुलदीप कुमार
पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया से आराम सिंह
निर्दलीय पूजा
निर्दलीय हसनूराम आंबेडकरी