आगरालीक्स…आगरा में जलेसर और फतेहपुर सीकरी के लोगों ने सबसे अधिक डाले वोट. आगरा कैंट—बाह विधानसभा के लोगों ने कम मतदान…विधानसभावार जानें वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तीसरे चरण में आज आगरा सुरक्षित सीट और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर मतदान हुआ. आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट में पांच विधानसभा—एत्मादपुर, आगरा कैंट, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर और जलेसर आती हैं तो वहीं फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भी पांच विधानसभा—आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह आती हैं.
विधानसभावार जानें कहां कितने प्रतिशत पड़ा वोट
आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट
एत्मादपुर में 58.94 प्रतिशत
आगरा कैंट में 48.02 प्रतिशत
आगरा दक्षिण में 51.78 प्रतिशत
आगरा उत्तर में 51.19 प्रतिशत
जलेसर में 63.24 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया
आगरा में कुल मतदान 54 प्रतिशत हुआ
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट
आगरा ग्रामीण में 56.77 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी में 62.01 प्रतिशत
खेरागढ़ में 59.08 प्रतिशत
फतेहाबाद में 59.71 प्रतिशत
बाह में 48.68 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया
इस तरह फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कुल मतदान 57.2 प्रतिशत हुआ