आगरालीक्स ….आगरा में मतदान करते हुए वीडियो वायरल होने पर निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा विधायक बेटे रामेश्वर चौधरी पर मुकदमा दर्ज।
फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी का मतदान केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में रामेश्वर चौधरी के निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह खाट के सामने का बटन दबाते हुए, जीतेगा चारपाई, जीतेगा फतेहपुर सीकरी, हाथों से तू बदल दे अपनी लकीरें, गाने के साथ वायरल हुआ।
मुकदमा दर्ज
स्वाइड टीम के मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए, टीम के दरोगा क्रष्ण गोपाल की तहरीर पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128 में केस दर्ज किया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।