आगरालीक्स…. आगरा की गर्मी से लोग बेहाल हैं, ताजमहल में 10 पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत, गर्मी और लू के लिए अलर्ट जारी।
आगरा में तापमान 44 डिग्री को पार कर चुका है इसके साथ ही हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगा है। कुछ देर के लिए घर से बाहर निकलने पर उल्टी दस्त और पेट दर्द की समस्या हो रही है। लोगों के सिर में दर्द के साथ चक्कर आ रहे हैं, बेेहोशी छाने लगी है।
दोपहर तीन बजे तक धूप में ना निकलने की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है, इसमें कहा गया है कि सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचें। दोपहर में बाहर निकलना पड़े तो छाता लेकर निकलें।