उन्नावलीक्स… आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 18 की मौत, 19 घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह उन्नाव जिले में स्लीपर बस और टैंकर के बीच टक्कर में चीख पुकार मच गई। स्लीपर बस बिहार से दिल्ली जा रही थी।
बुधवार को बिहार के महोबा जिले की ट्रैवल कंपनी की स्लीपर बस में करीब 100 लोग बैठे थे, बस बुधवार सुबह उन्नाव जिले में पहुंची। सुबह छह बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकाट गांव के सामने हवाई पट्टी पर आगे चल रहे दूध के टैंकर को ओवरटेक करते समय बस टैंकर से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 18 की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।