आगरालीक्स ..आगरा में मेट्रो के साथ ही सर्किल रेट भी बढ जाएंगे, जहां से होकर मेट्रो गुजरेगी, वहां जमीन के रेट कई गुना बढ सकते हैं। डीएम एनजी रवि कुमार का मीडिया से कहना है कि आगरा मेट्रो जिन स्थलों से होकर गुजरेगी। उनके सर्किल रेट में बढ़ोतरी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। सर्वे के बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा।
जिले में सर्किल रेट दो तरीके से तय किए जाते हैं। पहला रोड और दूसरा क्षेत्र के हिसाब से। सर्वे के दौरान निबंधन विभाग रोड को प्रमुखता देता है।
शहर में सबसे अधिक सर्किल रेट संजय प्लेस का है। यह एक लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर है। पालीवाल पार्क रोड पर 90 हजार, हरीपर्वत व सूरसदन तिराहा के पास सर्किल रेट 95 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है।एक जुलाई से सर्कि ल रेट का सर्वे शुरू होगा। सर्वे में एक महीने का समय लगेगा।
यह है सर्किल रेट
आइएसबीटी, 45 हजार रुपये
’शास्त्रीनगर, 38 हजार रुपये
’आरबीएस कॉलेज, 67 हजार रुपये
’ आगरा कॉलेज व राजा की मंडी चौराहा, 73 हजार रुपये
’ सदर बाजार, 70 हजार रुपये
’सुल्तानपुरा रोड, 40 हजार रुपये
’आगरा कैंट स्टेशन के आसपास, 59 हजार रुपये
’कमलानगर मुख्य रोड, 75 हजार रुपये
’बसई रोड, 45 हजार रुपये
’ कालिंदी विहार, 35 हजार रुपये
’फाउंड्रीनगर, 39 हजार रुपये
’ रामबाग, 40 हजार रुपये
नेशनल हाईवे के किनारे सिकंदरा तिराहा, 65 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
’नेशनल हाईवे के किनारे गुरु का ताल तिराहा, 60 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर