Saturday , 2 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro : Land acquisition & civil work tender process start in Agra #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Agra Metro : Land acquisition & civil work tender process start in Agra #agra

108

आगरालीक्स ..आगरा मेट्रो में अंडरग्राउंड और एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन के लिए सिविल वर्क के टेंडर और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेट्रो का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
आगरा में 30 किलोमीटर लंबी मेट्रो के लिए सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ अनुमति दे दी है, इसके साथ ही मेट्रो का काम तेजी से शुरू करने के निर्देश पर मेट्रो स्टेशन, यार्ड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। साथ ही मेट्रो के अंडरग्राउंड और एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन के लिए सिविल वर्क के टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

आगरा मेट्रो 8379 करोड करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो के 8379 करोड के प्रोजेक्ट में पहले कॉरीडोर पर 4984 करोड खर्च किया जाएगा।
आगरा और कानपुर मेट्रो के डिब्बे के लिए बिड की गई रिपोर्ट के अनुसार बॉम्बार्डियर कंपनी को 67 मेट्रो ट्रेन के डिब्बे, ट्रेन कंट्रोल और सिगनलिंग के लिए अनुबंध किया गया है। आगरा के लिए 28 मेट्रो ट्रेन हैं, एक ट्रेन में 900 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। पहले फेज के लिए कंपनी द्वारा ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे, यह कंपनी ट्रेन के डिब्बे हैदराबाद में तैयार करेगी।
2 कॉरिडोर बनेंगे
पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 . 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी।
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 13 year old children killed for water melon in Agra, Two arrested, Video

आगरालीक्स दर्दनाक,..Agra News: आगरा में तरबूज तोड़ने पर 13 साल के बालक...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dead fly in Bande Bharat, Passengers agitate

आगरालीक्स …Agra News: आगरा से जा रही वंदेभारत के खाने में मक्खी,...

बिगलीक्स

Agra Live News: High-speed metro trial run from Mankameshwar Station (Bijlighar) to ISBT in Agra is scheduled for tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल आज रात को. मनकामेश्वर स्टेशन (बिजलीघर)...

बिगलीक्स

Agra Live News: Attack on Taj Express, Couple injured

मथुरालीक्स …Agra News: नई दिल्ली से आगरा आ रही ताज एक्सप्रेस की...

error: Content is protected !!