आगरालीक्स…आगरा में होली पर चार मार्च को दोपहर से ही मिलेगी मेट्रो. जानें रंगों वाली होली वाले दिन क्या रहेगी टाइमिंग
होली के अवसर पर 4 मार्च (बुधवार) को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशनों - ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन एवं मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन - से दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होंगी और रात 10:00 बजे तक सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) यात्रियों से अनुरोध करता है कि होली के अवसर पर कृपया गीले या रंग से भीगे वस्त्रों में यात्रा करने से परहेज करें, जिससे ट्रेन एवं स्टेशन की स्वच्छता बनी रहे।