आगरालीक्स …आगरा में मेट्रो ट्रेन की डीपीआर और नेशनल हाईवे के सिक्स लेन प्रोजेक्ट के लिए विभागीय तालमेल न होने पर बडी गडीबडी सामने आई है, जहां मेट्रो स्टेशन बनना है, वहां फुट ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। मेट्रो स्टेशन के लिए पफुट ओवर ब्रिज को हटाना पडेगा।
आगरा में 8371 करोड से बनने जा रही मेट्रो के लिए डीपीआर बन चुकी है, आचार संहिता खत्म होते ही मई के अंत तक यूपी मेट्रो रेल परियोजना के कार्यालय के लिए जमीन चिन्हित कर ली जाएगी, जून जुलाई में मेट्रो ट्रेन के लिए इंजीनियर की भर्ती होगी और अलग अलग कार्य के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। जिससे 2019 के अंत तक आगरा मेट्रो के लिए काम शुरू हो सके।
मेट्रो स्टेशन की जगह बन रहा पफुट ओवर ब्रिज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहला कॉरीडोर सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक है। इसमें गुरु द्वारा गुरु का ताल पर मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा, यह 12 मीटर से अधिक उंचाई का होगा। वर्तमान में इसी जगह पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा आगरा दिल्ली सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत पफुट ओवर ब्रिज बन रहा है। मेट्रो रेलवे स्टेशन के निर्माण के दौरान फुट ओवर ब्रिज को हटाना पडेगा।
खंदारी से ताज तक अंडरग्राउंड होगा ट्रैक
मैट्रो ट्रेन के संचालन के लिए पहले कॉरिडोर में खंदारी से लेकर ताजमहल तक का मेट्रो ट्रैक अंडरग्राउंड होगा।
यह स्टेशन होंगे अंडरग्राउंड
पहले कॉरिडोर के आठ स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे जिसमें विवि, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल स्टेशन शामिल है।
यह होंगे मेट्रो के स्टेशन
पहला कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु का ताल, आइएसबीटी, शास्त्रीनगर, विश्वविद्यालय, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, एसएन मेडिकल कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट स्टेशन, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई, ताज पूर्वी गेट।
दूसरा कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कालिंदी विहार।